मैनपुरी, मई 31 -- मैनपुरी। दो दिन पूर्व बेटी को जन्म देने वाली महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसे मार दिया है। बेटी पैदा होने के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं आयी है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला माह निवासी उत्तम सिंह की शादी एक वर्ष पूर्व 23 अप्रैल 2024 को मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना निवासी दिनेश कुमार की पुत्री दुर्गा देवी के साथ हुई थी। दो दिन पहले दुर्गा देवी ने सीएचसी गोधना घिरोर पर एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर...