रांची, मई 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक बादल छाएंगे और कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद राजधानी समेत राज्य में पश्चिम की गर्म हवाओं का रुख होगा, जिसके कारण गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों में सोमवार को भी दोपहर बाद मौसम का रुख बदला और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं छिटफुट बारिश हुई। रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, बोकारो और पश्चिम सिंहभूम का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में सर्वाधिक तापमान चाईबासा का 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा।...