मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। पंचायत राज विभाग ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, गांव तथा क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को ई-एजुकेशन की ट्रेनिंग कराएगा। मंडल भर में सात और आठ जनवरी के कार्यक्रम तय किए गए हैं। उप निदेशक पंचायत अभय कुमार यादव ने बताया कि विभाग में गेटवे भुगतान, ऑनलाइन कार्य, जीएसटी, टीडीएस के विवरण रखने के लिए जिम्मेदारों को प्रशिक्षित करेगा। ई-एजुकेशन के तहत दो दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। किसी रुकावट के दौरान प्रधान वार्ड मेंबर और क्षेत्र पंचायत सदस्य को प्रशिक्षण में भेज सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...