बलरामपुर, सितम्बर 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान बलरामपुर पहुंचेंगे। सीएम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार सुबह सदर ब्लाक के घुघुलपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सड़क, पुल, शिक्षा, गृह विभाग व जल निगम से सम्बन्धित कुल 160 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 62 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वह निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियों को लेकर अफसर जुट गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार भी शारदीय नवरात्र पर जिले में एक दिन का प्रवास करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम शनिवार शाम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे। यहां पर वह मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.