मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता दो दिनों में पेंशन नहीं मिली तो अगले छह फरवरी को रिटायर कर्मचारी निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाईज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह के मुताबिक बीते दो महीने से 700 कर्मियों की पेंशन और पारिवारिक पेंशन बंद है। इनमें आधे से अधिक 70 वर्ष से अधिक के हैं। आर्थिक तंगी के बीच भोजन व दवा का इंतजाम मुश्किल हो रहा है। नगर निगम कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अशोक राय व महासचिव सतेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर आयुक्त से पेंशन भुगतान का अनुरोध किया गया है। अगर दो दिनों में भुगतान नहीं हुआ तो परिवार के साथ निगम कार्यालय पर आंदोलन को विवश होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...