गिरडीह, मार्च 12 -- बेंगाबाद। ग्राम पंचायत झलकडीहा में दो दिनों के भीतर दो सगे भाइयों की मौत की घटना से परिजनों को झकझोर दिया है। इस घटना से आश्रित परिजनों का हाल बेहाल बना हुआ है। बताया जाता है कि एक बैंक शाखा से सेवानिवृत हुए मदन सोरेन की तबीयत बिगड़ने से रविवार को झलकडीहा पैतृक आवास पर उनकी मौत हो गई। इस घटना को परिजन भूला भी नहीं पाए थे और न ही क्रिया क्रम पूरा हो सका था। इस बीच सेवानिवृत्त बैंक कर्मी के 72 वर्षीय छोटा सगा भाई नाथा नियल सोरेन की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान सोमवार की देर रात रांची के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। दो दिनों के अंतराल में दोनों भाइयों के चल बसने की घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का हाल बेहाल बना हुआ है। हालांकि दोनों मृतक भाइयों ने घर पर भरापूरा परिवार को छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.