कोडरमा, सितम्बर 7 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला समलडीह दुर्गा मंदिर के बगल का है, जहां शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक गुमटी का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा सामान और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। गुमटी के मालिक शंभू पंडित ने बताया कि जब वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और गुमटी का सारा सामान बिखरा पड़ा है। नगदी भी गायब थी। पीड़ित द्वारा इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। इसके पहले गुरुवार की रात मरचोई मोड़ पुल के समीप स्थित रवि मुर्गा दुकान में भी चोरी की घटना घट चुकी है। यानी महज दो दिनों में दो दुकानों को चोरों ने निशाना बना लिया है। इसी सप्ताह चोरी की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। मरचोई ग्राम पूर्णाडीह से हजारों रुपए मूल्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.