पूर्णिया, जुलाई 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अगले दो दिनों तक मध्यम वर्षा के आसार बन रहे हैं। इससे किसानों को धान की रोपनी में एक तरफ जहां सहूलियत होगी वहीं आम लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। आंधी तूफान और वज्रपात के भी आसार हैं। इधर पूर्णिया में पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मिमी वर्षा हुई। हालांकि धान की खेती के लिए इतनी वर्षा पर्याप्त नहीं हुई बताई जाती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि वर्षा के कारण सुबह की आद्रता 90 प्रतिशत और शाम की आद्रता 71 प्रतिशत रही। -कैसा रहेगा मंगलवार का मौसम:- -मध्यम स्तर के बारिश की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.