देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर,प्रतिनिधि देवघर के साइबर ठगों की करतूत इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। कर्नाटक पुलिस भी इससे परेशान है। वर्षों पहले देवघर के साइबर ठग ने कर्नाटक के एक व्यक्ति से 53 लाख रुपए की ठगी कर ली। उसको लेकर कर्नाटक पुलिस टीम सोमवार को देवघर साइबर थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस से मिलकर ठगी के आरोपित दिग्विजय के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब कर्नाटक पुलिस ने बताया कि पिछले साल एक व्यक्ति से 53 लाख रुपए की ठगी की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि ठगी देवघर के दिग्विजय और उसके दो अन्य साथियों द्वारा की गई थी। आरोपितों के खिलाफ 27 फरवरी 2022 को देवघर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले का आधार था, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के रहने वाले शाजी जान का बयान, जिसने आरोप लगाया था कि ...