बोकारो, जून 17 -- जिले में भीषण गर्मी का कहर सोमवार को भी जारी रहा। गत तीन दिनों से दिन व रात दोनो ही समय उमस भरी गर्मी परेशानी का कारण बन रही है। दिन में जहां कड़ी धूप रह रही है। वहीं शहरवासियों को रात में भी उमस भरी गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। जिसके बाद बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होते ही तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मंगलवार को जिले के विभिन्न हिस्सो में बादल छाए रहेंगे। सोमवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम को लेकर मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के साथ तेज व सीधी धूप से बचने के प्रति भी सचेत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.