दरभंगा, जनवरी 10 -- दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। दो दिनों की राहत के बाद शुक्रवार को फिर से कोल्ड डे जैसी स्थिति बन जाने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दिनभर कुहासा छाये रहने से एनएच 27 सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम दिखी। कनकनीभरी पछिया हवा चलने के कारण बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम आठ दर्ज किया गया। धूप नहीं निकलने एवं तेज पछिया हवा चलने के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंड की मार से पशु-पक्षियों की भी परेशानी बढ़ गई है। डेढ़ सप्ताह से ठंड की मार झेल रहे लोगों ने सात जनवरी को सूर्य उदय होते ही चैन की सांस ली, लेकिन शुक्रवार की सुबह से फिर ठंड की चपेट बढ़ गयी। तेज पछिया हवा के साथ बढ़ रही कनकनी से मानव ही नहीं, पशु-पक्षी भी जान बचाने के लिए दुबक गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.