चम्पावत, फरवरी 26 -- बाराकोट के पड़ासौंसेरा के देवेश्वर महादेव मंदिर में दो दिनी शिवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान देर रात तक कलाकारों सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंगलवार को मुख्य अतिथि निवर्तमान बीडीसी सदस्य आनंद सिंह अधिकारी, विशिष्ट अतिथि राजू गड़कोटी और दिनेश सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए। लोक गायक प्रदीप कुमार ने मल्ला देश की नानि तनु देवेश्वर मेला देखन आऐ..., कां छ तेरो जलेबी को डाब ओ हिमा जाग आदि गीत पेश किए। यहां महोत्सव समिति अध्यक्ष लोकमान अधिकारी, भुवन नाथ गोस्वामी, गोविंद अधिकारी, दीपक अधिकारी, गोलू अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, हिमांशु अधिकारी, गोकुल अधिकारी, दीपक अधिकारी, दिनेश नाथ गोस्वामी, गणेश अधिकारी, नारायण अधिकारी, ...