मधुबनी, जुलाई 7 -- लदनियां। मशाल कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय महथा के मैदान में सोमवार को दो दिनी प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, सत्यनारायण साफी, सुनील कुमार पासवान, जिले से आए विनय कुमार, सुभाष कुमार व प्रेमनाथ गोसाई आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक व मध्य विद्यालयों से चयनित छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उच्च विद्यालय महथा, खाजेडीह, पिपराही व कुमरखत सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल के मैदान में कबड्डी, लंबी कुद, सौ मीटर दौड़, साइकिल रेस सहित आयोजित अन्य खेलों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उच्च विद्यालय महथा के प्रधानाध्यापक अशोक क...