हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 9 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पिछले 20 वर्षों से बिहार में एनडीए सरकार होने के बावजूद राज्य का समुचित विकास नहीं हो पाया है। रविवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि हर साल बजट पेश किया जाता है, लेकिन उससे बिहार की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार आज भी देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य में न तो उद्योग-धंधों का विकास हुआ है और न ही रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा हुए हैं, जिसके कारण गरीबी और पलायन चरम पर है। इस बार के बजट से भी किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती है। यह भी पढ़ें- बिहार में सुबह - शाम ठंड से सामना, कोहरे का भी कहर; जानिए मौसम का हाल सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी की आलोचना...