महाराजगंज, नवम्बर 16 -- महराजगंज, निज संवाददाता। निर्वाचन आयोग के आदेश पर इस समय मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसके लिए 2003 की मतदाता सूची को मुख्य आधार सूची के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। वर्ष 2003 से लेकर अब मतदाता सूची पर गौर करें तो इस दौरान जिले के लोकतांत्रित परिदृश्य में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव आया है। पिछले दो दशक में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की दौड़ में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। इस अवधि में महिलाओं की संख्या में 2.43 लाख की ऐतिहासिक छलांग आई है, जबकि पुरुष मतदाता 2.15 लाख बढ़े हैं। यह आंकड़ा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा जागरूकता के बढ़ते स्तर को दर्शा रहा है। जिले के लोकतंत्र की नींव को भी मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत भी दे रहा है। महिलाएं मताधिकार के प्रति अधिक सजग और सक्रिय हो...