बेगुसराय, अप्रैल 28 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रहुआ पंचायत के आहोक घाट कीर्तिटोल गांव के करीब दो दर्जन पुनर्वासित परिवार के सदस्यों ने दबंग भू-माफियाओं द्वारा जबरन पुनर्वासित जमीन से बेदखल करने के खिलाफ सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल किया और स्थानीय प्रशासन से दबंग भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आंदोलनकारियों ने स्थानीय अंचल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भूख हड़ताल व धरना-प्रदर्शन में शामिल बलराम यादव, चुनचुन यादव व धरना-प्रदर्शन के समर्थन में आये भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, राजकिशोर यादव सहित पीडित परिवार के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 1989-1990 में बूढ़ी गंडक नदी पर वाटरगेज बांध के निर्माण के दौरान सरकार द्वारा करीब 27 परिवारों का जमीन अधिग्रहण किया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.