हरिद्वार, सितम्बर 16 -- हरिद्वार, संवाददाता। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद देर रात गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। इसके बाद मंगलवार को सुबह से शाम तक दो दफा गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के ऊपर रिकॉर्ड हुआ। दिन में आठ घंटों तक गंगा चेतावनी निशान के ऊपर बहती रही। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बन गया है। वहीं बाढ़ चौकियों और अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि 12 बजे से भीमगोड़ा बैराज पर गंगा के जल में वृद्धि होना शुरू हो गई थी। देर रात को गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद सुबह चार बजे गंगा चेतावनी निशान को पार कर बहने लगी। इस दौरान गंगा चेतावनी निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बही। सुबह साथ बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे दर्ज हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.