कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के कुंदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर दंपती की पिटाई की। इससे दोनों को चोटें आई हैं। वहीं, महेवाघाट इलाके में भी एक दंपती को पीटा गया। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुंदपुर निवासी पप्पू कुमार ने बताया कि पड़ोसी कमलेश से जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा है। इसे लेकर दो फरवरी की रात वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी सविता व बेटी रोहिनी के साथ घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की पत्नी सुमन देवी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। इस संबंध में पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.