नई दिल्ली, फरवरी 14 -- भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन्स डे सरप्राइज दिया है। हार्दिक पांड्या ने अपने नए प्यार के बारे में दुनिया को बता दिया है। एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ उनकी नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। नताशा स्टैनकोविक के साथ उनका तलाक हो चुका है और इसके बाद पहली बार उन्होंने अपने शरीर पर एक टैटू गुदवाया है, जिसमें नए प्यार का इजहार साफ दिख रहा है। हार्दिक पांड्या ने एक नया टैटू अब दुनिया के सामने रखा है, जो वाकई में काफी अलग है। खास बात ये है कि एलियंस टैटू की टीम द्वारा बनाए गए टैटू में उनकी मंगेतर माहिका के साथ प्यार, पहचान और पार्टनरशिप की एक बहुत ही पर्सनल स्टोरी है। हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्दन पर "M" नाम का टैट...