बागपत, दिसम्बर 2 -- खेकड़ा। ताइक्वांडो संघ बागपत के दो खिलाड़ियों का भारतीय सेना में चयन हो गया है। इससे उनके परिजनों में खुशी की माहौल है। जतिन यादव और महेश यादव कस्बे की छत्रपति ताइक्वांडो एकेडमी में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि दोनो होनहार खिलाडी है। कई प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त कर चुके है। दोनों खिलाड़ियों ने एक माह पहले मुजफ्फरनगर में भारतीय सेना की भर्ती में भाग लिया था। इसमें दोनो के चयन की सूचना मिल गई है। इससे उनके परिजनों के लिए कस्बे और एकेडमी में हर्ष का माहौल है। उनके चयन पर छत्रपति ताइक्वांडो अकादमी में खिलाडियों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलायाफ संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी, हर्ष भारद्वाज, अजीत यादव, धर्मेंद्र शर्मा, विधि, साइमा खोखर, अमित यादव, शौर्य आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.