मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में प्रति चक्रवात का असर अब पूरी तरह से समाप्त हो गया है। इसके अलावा बंगाल में बनने वाले चक्रवातीय हवाओं के कमजोर पड़ने से जिले के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह से यह लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.6 डिग्री तक अधिक रहा। दिन और रात में तापमान में महज 12 डिग्री का अंतर रहने से लोगों को अधिक गर्मी का अनुभव हुआ। हालांकि, पुरवा हवा चलने से हवा में नमी की मात्रा अधिक बनी रही। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.