मऊ, फरवरी 18 -- दोहरीघाट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे के बसारथपुर गांव के पास कोयला लादकर कोलकत्ता से गोरखपुर जा रही दो ट्रेलरों की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई, आग लगने से वाहन धूं-धूं कर जल उठा। साथ ही ट्रेलर में सवार चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पाते ही अग्नि शमन दल, क्षेत्राधिकारी घोसी, थानाध्यक्ष दोहरीघाट दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। अग्नि शमन दल और पुलिस के जवान आग को बुझाने में जुटे रहे। झारखंड निवासी 26 वर्षीय ट्रेलर चालक संदीप राना बुधवार को कोलकत्ता से गोरखपुर कोयला लादकर जा रहा था। इसी दौरान बुधवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे कोयला लदा ट्रेलर ज्यों ही मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे के बसारथपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.