उरई, जनवरी 6 -- उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को फिर से चोरों ने रेलवे पुलिस को चुनौती दी और दो ट्रेनों के एसी कोचों से छह से सात लाख रुपये की चोरी कर ली। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ व रेलवे पुलिस ने मौके पर जांच की। हालांकि एसओ जीआरपी नागेंद्र सरोज ने मामला झांसी-ललितपुर परिक्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया। उरई के शिवम सीतापुर एक्सप्रेस से परिवार के साथ एसी टू कोच से मुंबई से उरई आ रहे थे। रास्ते में कोच से ट्रॉली बैग चोरी हो गया। यात्री के अनुसार जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान था। ठीक इसी गाड़ी में सवार सीतापुर निवासी सपना भोपाल से सीतापुर के लिए सीट नंबर 11 से यात्रा कर रही थी। पीड़िता के मुताबिक उनका भी ट्राली बैग चोरी चला गया। इसमें सोने चांदी के जेवरातों में अंगूठी, चेन, जंजीर को मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.