जमुई, मार्च 18 -- झाझा,निज संवाददाता यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने तथा साथ ही टिकटों की काफी मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त वातानुकूलित कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी आसनसोल रेल के पीआरओ ने दी है। 12236/12235 आनंद विहार-मधुपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर कोच जोड़ा जाएगा जो 20.03.2025 से 18.09.2025 तक आनंद विहार से रवाना होगी और 21.03.2025 से 19.09.2025 तक मधुपुर से रवाना होगी। प्रत्येक ट्रिप पर अतिरिक्त 80 बर्थ उपलब्ध होंगे। उक्त ट्रेन 20 कोचों के बजाय 21 कोचों के साथ चलेगी। 22460/22459 आनंद विहार-मधुपुर-आनंद विहार बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर कोच जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन 17.03.2025 से 15.09.20...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.