जमुई, मार्च 10 -- सिकंदरा। शनिवार की रात्रि करीब 12 बजे सिकंदरा मुख्य चौक पर बने ट्रैफिक पोस्ट गोलंबर में दो ट्रक जबरदस्त ठोकर मारते हुए दोनों ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार में अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से ट्रैफिक पोस्ट गोलंबर जड़ से टूट कर अलग हो गया। गनीमत रही की इस घटना में किसी लोगों को नुकसान नहीं हुआ लेकिन सिकंदरा मुख्य चौक पर 11 हजार बिजली का पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक एक 14 चक्का ट्रक ईट लोड कर शेखपुरा से देवघर जा रही थी। वही दूसरा हाईवा ट्रक लखीसराय से नवादा की ओर जा रही थी। दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर गोलंबर को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रैफिक पोस्ट भी टूटकर अलग हो गया। रविवार की सुबह क्रेन की मदद से दोनों ट्रक को सिकंदरा मुख्य चौक से हटाया गया। बता दे की टक्कर इतना जबरदस्त था कि काफी मजबूत बना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.