झांसी, मार्च 19 -- झांसी,संवाददाता नगर आयुक्त सत्यप्रकाश ने गृहकर वसूली को लेकर वित्तीय वर्ष 2024-25 वसूली कम होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। मार्च 2025 में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली होने पर राजस्व निरीक्षक विनोद गुप्ता, योगेश शुक्ला, कर संग्रहकर्ता गोपाल कृष्ण दुबे,ाजेन्द्र तिवारी, विनोद यादव का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। साथ ही बिल कलेक्टरों को निर्देश दिए कि ष्घर-ष्घर जाकर वसूली करें। अगर वसूली लक्ष्य के सापेक्ष नहीं होती है तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने कर अधीक्षक एवं कर निरीक्षकों को वार्डवार बड़े बकायादारों से कर वसूली के लिए बिल कलेक्टरों को प्रतिदिन का टॉस्क देकर वसूली बढ़ाने के आदेश दिए है। साथ छोटे व बड़े बकायादारों से सम्पर्क स्थापित कर राजस्व वसूली बढ़ाने के आदेश दिए है। इस मौके पर मुख्य कर निर्धारण अधिकार...