शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- वैसे तो बिजली निगम में नाम तथा पता बदलना आसान नहीं है। नाम और पता बदलवाने के लिए उपभोक्ताओं की दौड़ भाग करते हुए चप्पलें घिस जाती, उसके बाद भी पता बदल नहीं पाता है। लेकिन तकनीकी सिस्टम के चलते जिले के ढाई हजार उपभोक्ता पीलीभीत जिले में ट्रांसफर हो गए हैं, जिस कारण उपभोक्ताओं के बिल जमा हो पा रहे न ही बिल देख पा रहे हैं। ऐसे में परेशान उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्रों से लेकर एसडीओ व एक्सईएन कार्यालय के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। परेशान उपभोक्ता पता बदलवाने के लिए प्रार्थना पत्र देते हैं, उसके बाद भी कोई कार्य नहीं होता और अभी भी ढाई हजार से अधिक कनेक्शन पीलीभीत जिले में चल रहे हैं। बता दें कि जिले के चिनौर, पुवायां डिवीजन के अटसलिया, चिनौर, सुहेली तथा पुवायां डिवीजन के बंडा, पुवायां, जेबा, मुड़िया कुर्मियात, गंगसरा,...