सोनभद्र, सितम्बर 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। कोन ब्लाक के एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय पिपरखाड़ की दो छात्राओं की चित्रकला नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित की गई है। दिल्ली में होने वाली चित्र प्रतियोगिता में छात्राएं शामिल होंगी। इससे विद्यालय परिवार में हर्ष है। प्रदेश के एकलव्य माडल आवासीय विद्यालयों में एक सितंबर को ग्राम परिकल्पना विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्य स्तर से चार सर्वोत्तम चित्रकला का चयन किया गया हैं। जिसमें प्रदेश के तीन जिले की छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता को सराहा गया है। एकलव्य माडल विद्यालय सोनहा-खीरी, बोझिया-बहराइच जिले के साथ ही सोनभद्र के छात्राओं के चित्रकला प्रतियोगिता को सराहना मिली है। जिले के एकलव्य विद्यालय पिपरखाड़ की छात्रा मनीषा खरवार और अदिती की चित्रकला प्रतियोगिता का चयन कि...