अमरोहा, मार्च 19 -- एसपी अमित कुमार आनंद ने दो चौकी इंचार्ज समेत पीआरओ को लाइन हाजिर किया है। हालांकि, अभी तीनों के स्थान पर कोई नई तैनाती नहीं की गई है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र की जिवाई पुलिस चौकी के प्रभारी सोनू कुमार व मंडी धनौरा की कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों दोनों की शिकायत पुलिस कार्यालय तक पहुंची थी। जांच के बाद दोनों पर कार्रवाई की गई है। वहीं, एसपी ने पीआरओ विनय कुमार को भी लाइन हाजिर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.