मुरादाबाद, जनवरी 2 -- नगर के मोहल्ला हर्ष नगर में परिजनों की गैर मौजूदगी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को पकड़ कर चोरी का खुलासा कर दिया। उनके पास चोरी के आभूषण आदि भी बरामद हुए। वहीं ताले तोड़ने के उपकरण भी बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया। बिलारी के मोहल्ला हर्ष नगर निवासी नीतू पत्नी हिमांशु ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके घर में घुसकर चोर 22 सितंबर की रात्रि में सामान चोरी करके ले गए। उनकी अलमारी में रखें सोने -चांदी के गहने, नकद रुपए भी चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने जहां शुरू करी। जांच के बाद दरोगा अमित कुमार सिंह ने बिलारी के मोहल्ला रजा नगर कॉलोनी सरिया फैक्ट्री के पास निवासी फारूक पुत्र बन्ने के अलावा बिलारी के मोहल्ला बाजार बाल्मीकि बस्ती निवासी वरुण पुत्र महेश को ...