मुरादाबाद, जनवरी 16 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद में यूं तो चौदह दिन में गन्ना भुगतान की ओवरऑल स्थिति बेहतर है पर जिले की दो चीनी मिल के कम भुगतान से स्थिति गड़बड़ा जाती है। राणा ग्रुप की दोनों चीनी मिले कम भुगतान कर रही हैं। इस मिलों का पिछले साल पेराई सत्र में भी भुगतान खराब रहा था। मुरादाबाद जिले में कुल चार चीनी मिलों में पेराई सत्र चल रहा है। इन चीनी मिलों का ओवर ऑल भुगतान 98 फीसदी है पर इनमें दो मिलों का योगदान ज्यादा है। रानी नागल और अगवानपुर ने अपना कुल ड्यू भुगतान से सौ फीसदी से ज्यादा गन्ना भुगतान चुकाया है। वहीं राणा ग्रुपर की बिलारी और बेलवाड़ा का भुगतान बेहतर नहीं है। बेलवाड़ा चीनी मिल ने 80 प्रतिशत और बिलारी ने 86 फीसदी भुगतान चौदह दिन की अवधि का किया है। जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि मुरादाबाद जिले में गन्ना भुगतान की ...