लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में दो चरणों में स्कूल चलो अभियान संचालित करने के लिए शासन ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया। बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी इस आदेश के तहत स्कूल चलो अभियान का पहला चरण अप्रैल से 15 अप्रैल तक तथा दूसरा चरण ग्रीष्मावकाश के बाद एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान इस अभियान को दो चरणों में चलाने के निर्देश दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में 27 मार्च को शासन ने आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में भी 'स्कूल चलो अभियान' के माध्यम से अध्यापकों, बच्चों एवं जन-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.