समस्तीपुर, मार्च 30 -- उजियारपुर। निसं। प्रखंड के मालती पंचायत वार्ड 7 वेदौलिया मिश्र टोल व चंदौली गांव के वार्ड 9 में लगी आग से दो घरों में हजारों रुपए मूल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गया। घटना में प्रभावित परिवारों में मालती बेदौलीया के रंजीत कुमार मिश्र का घर जलकर खाक हो गया। जिसे स्थानीय लोग एवं अग्निशामक दस्ता की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना शुक्रवार करीब 9 बजे रात की है। घटना में खाने पीने की सामान, बिछावन, कपड़े सहित सभी सामान पूरी तरह जल गये। आग लगने का कारण बिजली के तार में लगी शॉट सर्किट से उत्पन्न चिंगारी बताया गया है। जबकि शनिवार की सुबह चंदौली गांव के वार्ड 9 के देवू सहनी के घर में आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए मूल्य का कपड़ा बर्तन फर्नीचर आदि जल कर नष्ट हो गया। घटना अचानक शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे होना बताया गया है। स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.