कोडरमा, अप्रैल 16 -- मरकच्चो,निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दशारो गांव में बुधवार की सुबह आसमा खातून व फातमा खातून के घर में हुई अगलगी की घटना में कई सामान जल कर नष्ट हो गए। वहीं उक्त दोनों घर का छप्पर भी पूरी तरह जल गया। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार घर के लोग अपने दूसरे मकान में रहते थे व खाद्य पदार्थ समेत कई जरूरी सामान उसी कच्चे मकान मे रखा करते थे। बुधवार की सुबह अचानक उक्त खपरेल मकान मे आग लग गयी और देखते हीं देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से लगभग दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी की घटना में उक्त दोनों मकान मे रखा चावल गेंहू कपड़ा, बर्तन, पशु चारा समेत कई अन्य सामान जल कर नष्ट हो गए। वहीं उक्त दोनों मकान को भी अगलगी से काफी नुकसान पंहुचा है। पीड़ित परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.