गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के दो अलग-अलग घरों में चोरी की वारदात करने वाले लखनऊ निवासी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के 70 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी रजत मिश्रा उर्फ विक्की को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि एक और चार फरवरी को हुई चोरियों के मामले में सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान हुई। रजत पर लखनऊ में चोरी, आर्म्स, एनडीपीएस व गैंगस्टर एक्ट के 17 मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.