शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- कलान इलाके के कलट्टरगंज गांव में सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों का जीवन छीन लिया। अनहोनी घटना में अनिल (18) और नितिन (20) की मौत हो गई। दोनों युवा अपने परिवारों के लाडले और मेहनती सदस्य थे। अनिल अपने चार भाइयों कन्हैया, सत्यवीर और रविंद्र में सबसे छोटे थे, जबकि नितिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना सुबह हुई थी, जब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। शव देखकर परिजन गमगीन हो गए। अनिल की मां मीना देवी और नितिन की मां भूरी देवी बार-बार बेहोश होती रहीं। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों युवक मिलनसार और मेहनती स्वभाव के थे। नितिन मोटरसाइकिल मरम्मत का काम करता था और अपने हुनर से परिवार की मदद कर रहा था। हादसे ने दोनों परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.