नई दिल्ली, मई 17 -- रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन साल से जारी युद्ध के बीच पहली बार दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच शांति वार्ता हुई। हालांकि यह वार्ता दो घंटे से भी कम समय में ही खत्म हो गई। दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर कोई सहमित नहीं बन पाई। वहीं रूस और यूक्रेन के रुख ने टेंशन जरूर बढ़ा दी है। रूस युद्धविराम पर बात करने को तैयार नहीं है। वहीं यूक्रेन का कहना है कि बिना दोनों तरफ से बंदूकों के शांत हुए शांति की बात भी नहीं की जा सकती है। बता दें कि तुर्किए में होने वाली इस शांति वार्ता में पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शामिल होने वाले थे। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी वार्ता में शामिल होने के संकेत दिए थे। हालांकि ऐन वक्त पर पुतिन और ट्रंप दोनों ही पीछे हट गए। ऐसे में वार्ता दोनों देशों के सी...