फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बेवर रोड के उपकेंद्र से मिल्क डेयरी फीडर संचालित होता है। फीडर काफी लंबा है। शहर के एक बड़े हिस्से को इससे सप्लाई दी जाती है। इस समय फीडर से जुड़े उपभोक्ता खासे परेशान रहे। बढ़पुर क्षेत्र में शाम 4 बजे से 6 बजे तक फीडर की बगैर किसी सूचना के बिजली बंद कर दी गयी। ऐसे में उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता बिजली को लेकर परेशान हो गए। उपभोक्तओं ने कई बार संपर्क किया तो कोई सही जवाब नही मिला। उपभोक्तओं का कहना है कि शनिवार को इसी तरह से बिजली बंद की गयी थी। बाद में आपूर्ति बहाल की गयी थी। इस फीडर पर सबसे ज्यादा ट्रिपिंग होती है। बिजली कब आए और कब चली जाए पता ही नहीं चलता है। उपभोक्ता खासे परेशान हैं। फिर भी अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। ऐसे में उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। कभी भी उपभोक्...