रांची, मार्च 10 -- रांची। अरगोड़ा बगीचा टोली के रहने वाले राजेश कुमार सहाय के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेद सवा लाख के जेवरात की चोरी कर ली। राजेश ने रविवार को अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजेश ने पुलिस को बताया कि वह छह मार्च की दोपहर डेढ़ बजे पत्नी की आंख का चेकअप कराने के लिए डॉ मलय वर्मा के क्लिनिक गया था। शाम करीब चार बजे जब वह लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अलमीरा में रखा सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा में रखे तीन हजार नगदी, हीरे की अंगूठी और चांदी के जेवरात गायब थे। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.