प्रयागराज, जनवरी 3 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) में विषय सेमेस्टर की परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू है। शिक्षकों को छह घंटे में कम से कम 100 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना अनिवार्य किया गया है। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित शिक्षक उस दिन के दैनिक भत्ते के पात्र नहीं माने जाएंगे। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए औसतन एक उत्तरपुस्तिका को जांचने के लिए लगभग तीन मिनट का समय मिल रहा है। राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमए प्राचीन इतिहास तथा संस्कृत एवं पुरातत्व विषय की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी निर्धारित अवधि में शिक्षकों को लंच ब्रेक भी लेना होगा। निर्देशों में उल्ले...