गया, फरवरी 5 -- बिजली विभागी की टीम ने गुरुवार को आमस की झरी पंचायत में छपेमारी अभियान चलाया। जेई ब्रजराज कुमार ने बताया कि झरी टोला कुशा निवासी प्रदीप यादव व झरी गांव के दशरथ मिस्त्री के घर में मीटर लगे होने के बावजूद पीभीसी के जरीय टोका फंसाकर बिजली की चोरी की जा रही थी। चोरी पकड़े जाने के बाद टीम ने घर में लगे मीटर व चोरी में प्रयोग की जा रही तार को जब्त कर लिया। साथ ही दोनों के विरूद्ध थाने में बिजली चोरी की प्रामिकी दर्ज कराई गई है। जेई ने बताया कि प्रदीप यादव से जुर्माने की राशि 7540 व बकाया 13188 समेत 20728 रुपये व दशरथ मिस्त्री से बकाया 11033 व जुर्माने की राशि 6909 समेत 17942 रुपये वसूल किया जाना है। छापेमारी दल में अरविंद कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार व सुभाष कुमार भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.