बलिया, अप्रैल 11 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के असेगा गांव में शोकहरण नाथ सेवा समिति की ओर से गुरुवार की रात आयोजित चैता महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने फीता काट कर किया। चैता मुकाबला में प्रसिद्ध चैता गायक सुरेन्द्र सिंह और स्वामीनाथ ने आधुनिक लय ताल आधारित चैता-चैती गीतों की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही बटोरी। श्रोताओं ने पूरी रात आनंद उठाया। समिति के अध्यक्ष संजय सिंह व सुनील सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री अंसारी ने कहा कि चैता महोत्सव पूर्वांचल की पहचान है। यह महीना देश के किसान,व्यापारी,मजदूर सबके लिए समृद्धि का संदेश लेकर आता है। इसे जीवंत रखने के लिए किसान, व्यवसायी एवं प्रत्येक व्यक्ति इसे खुशी और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस त...