जौनपुर, मार्च 7 -- जौनपुर/मुफ्तीगंज, संवाददाता। बेहतर काम की बदौलत एक अलग तरह की पहचान बनाने वाली जिले की दो महिला प्रधान सबके लिए नजीर बन गई हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुफ्तीगंज के कुड़ी और बक्शा ब्लाक के उटरुकला गांव की प्रधान को नई दिल्ली बुलाया गया था। यहां सम्मानित करने के साथ ही दोनों को अपने गांव के विकास के बारे में बताने का मौका मिला। चार और पांच मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में दोनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कुड़ी की प्रधान रीना राय ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान किस तरह से अपने गांवों में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं और उनका नेतृत्व ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, देबाश्री मुखर्जी, जो जल संसाधन विभाग की सचिव हैं, ने नारी के योग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.