औरंगाबाद, जुलाई 27 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता। औरंगाबाद प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के परसडीह पंचायत के दो गांवों सिनवारी और करमूखाप में डायरिया की चपेट में आकर 10 लोग बीमार पड़े हैं। इसमें से इलाज के क्रम में 10 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान फेसर थाना के सिनवारी गांव निवासी सलीम मियां की 10 वर्षीय पुत्री अफसाना खातून के रूप में की गई। चार मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें सिनवारी गांव के 55 वर्षीय राम प्रजापति, बसंत यादव की 14 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी, गुप्ता प्रजापति की बेटी भूमि कुमारी और बसंत यादव की पत्नी मुन्नी देवी शामिल हैं। मुन्नी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि अफसाना को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। उसे इलाज के लिए धंधवा गांव स्थित एक निज...