बलिया, मार्च 19 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार को दिन में आग लगने से 12 परिवारों की 18 झोपड़ियां जलकर राख हो गयीं। झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का सामान भी खाक हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सुल्तानपुर गांव के खरीदहां राजभर बस्ती में दोपहर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गयी। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आठ परिवारों की 12 झोपड़ियां जलकर राख हो गयीं। घटना के समय बस्ती के लोग खेतों में काम करने गए थे। इस दौरान रामनाथ की झोपड़ी से आग की लपटें निकलती दिखाई दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि तबतकझोपड़ियों के अंदर रखा सभी सामान जलकर राख हो चुका था। आग से रामनाथ, पुष्पा, रविंद्र, धर्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.