कानपुर, जून 3 -- कानपुर। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मंगलवार सुबह मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने वर्चुअल बैठक कर अधिकारियों के कार्यशैली की सच्चाई जानी। सुबह साढ़े दस बजे तक मुख्यालय में अनुपस्थित मिले खंड विकास अधिकारी का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही, इन दोनों अधिकारियों से दो दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बैठक कर सभी अधिकारियों को सुबह दस से 12 बजे के बीच जनता दर्शन करने का आदेश दिया था। इस दौरान कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं को सुनना व उसका निवारण करना अनिवार्य होगा। इसके चलते मंगलवार को सीडीओ ने विकास खंडों में जनता दर्शन की वास्तविकता जानने के लिए सुबह साढ़े दस बजे वर्चुअल बैठक की। जिसमें खंड विकास अधिकारी चौबेपुर/कल्याणपुर चंद्रमणि और खंड विकास अधिकारी घाटमपुर/बिधनू आशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.