रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। खराब मौसम और परिचालन कारणों से रविवार को रांची आने वाले चार विमान रद्द रहे। इसमें इंडिगो के कोलकाता-रांची के दो विमान, एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक मुंबई-रांची हवाई सेवा और रात में हैदराबाद से रांची आने वाला विमान रद्द रहा। खराब मौसम होने के कारण सुबह 7:10 बजे कोलकाता से रांची आने वाला विमान रद्द कर दिया गया। इसके बाद 7:55 बजे कोलकाता से ही रांची आने वाला विमान दो घंटे विलंब से पहुंचा। वहीं, सुबह 8:25 बजे इंडिगो का पुणे-रांची विमान दो घंटा, 8:35 बजे इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान दो घंटा, 9:00 बजे हैदराबाद से रांची आने वाला विमान एक घंटा, 9:35 बजे दिल्ली से रांची आने वाला एयर इंडिया का विमान दो घंटा और इसी समय एयर इंडिया का बेंगलुरु से आने वाला विमान एक घंटा विलंब से रांची पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान...