गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम संवाददाता। शहर में रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा व संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के सफल, सुव्यवस्थित और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा। एएलसी कुशल कटारिया ने कहा कि यूपीएससी की परीक्षाएं कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले में झाड़सा स्थित सीआर मॉडल स्कूल और कृष्णा कॉलोनी स्थित देव समाज स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोनों केंद्रों पर कुल 459 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 159 उम्मीदवार ही उपस्थित हुए। सीआर मॉडल स्कूल में 101 अभ्यर्थियों में से 45 ने परीक्षा दी, जबकि 56 अनुपस्थित रहे। वहीं देव समाज स्कूल केंद्र में 343 में से 114 अभ्यर्थी उपस...