फतेहपुर, नवम्बर 24 -- औंग। थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने दो किसानों के सूने घरों को निशाना बनाकर करीब 14 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उड़ा दिये। वहीं दो और सूने घरों में चोरी का प्रयास किया। परिजनों को सुबह चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। पहली घटना औग कस्बे में सुमन पटेल के घर की है। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर रखी चाबी से भीतर प्रवेश किया। उन्होंने तीन बक्सों को खंगालकर करीब दस लाख रुपये के कीमती आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय सुमन अपने पुत्र दीपक पटेल के साथ करीब सौ मीटर दूर दूसरे घर में सो रहे थे, जबकि दूसरा बेटा विवेक फैक्ट्री में ड्यूटी पर था। सुबह जब परिजन लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। दीपक ने बताया कि चोरी का पता लगते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.