लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से दो किशोरियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अपहर्ताओ की तलाश शुरू की है। एक गांव की पीड़िता मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसकी पुत्री परिवार के साथ घर पर सोई हुई थी। सुबह बहाने उठकर घर से बाहर निकल गई और गांव के आकाश पुत्र राजू उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने नामित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे गांव में ममेरे भाई ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया उसकी बहन घर पर सोई हुई थी। गांव के अमित उसे बहला फुसला कर भगा ले गए जानकारी होने पर पुत्री वापस करने की गुहार लगाई जिस पर आरोपी के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.